शनि शांति पूजा

शनि शांति पूजा

शनि देव को न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की महादशा, अंर्तदशा या साढ़ेसाती का प्रभाव होता है, तो जीवन में कई प्रकार की कठिनाइयाँ, मानसिक तनाव, आर्थिक संकट, बाधाएँ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इन अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने और शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि शांति पूजा अत्यंत आवश्यक और शुभ मानी जाती है।

इस पूजा में शनि देव के वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और तैलाभिषेक के साथ-साथ नवग्रह स्तोत्र तथा शनि स्तुति का पाठ किया जाता है। इससे शनि देव प्रसन्न होकर व्यक्ति को कष्टों से मुक्त करते हैं और जीवन में स्थिरता, उन्नति और शांति प्रदान करते हैं।

हमारे अनुभवी पंडित जी विधि-विधान से शनि शांति पूजा संपन्न कराते हैं। इस पूजा के माध्यम से जीवन में चल रही बाधाएँ दूर होती हैं, धन और कार्यक्षेत्र में प्रगति होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि और सौहार्द का वातावरण स्थापित होता है।

Post navigation

Call Now Button